माल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा से भी लॉकर चोरी की घटना आई सामने

कानपुर के कराची खाना स्थित सेंट्रल बैंक के लॉकर से हुई लाखों रुपए की चोरी के बाद अब माल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा से भी लॉकर चोरी की घटना सामने आई है दरअसल इस बैंक की लॉकर धारक महिला ने 45 से 50 लाख रुपए की चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है
इस घटना के बाद घबराए बाकी लॉकर धारक भी अपने लॉकर चेक करने के लिए बैंक पहुँचे उनका आरोप है कि, बैंक कर्मी किसी तरह का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं जिस के बाद गुस्साए l
लॉकर धारकों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब हमने बैंक से सीसीटीवी फुटेज की मांग की तो उनका कहना है कि उनके पास उस समय का सीसीटीवी भी नहीं है ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि एक समय से कहा जाता है कि बैंक का लॉकर सबसे सुरक्षित माना जाता है और जब लॉकर से ही इस तरह की चोरी की घटनाएं होने लगी है। फिर लोग किस पर विश्वास करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *