कानपुर नगर।
कल दिनांक 19 अप्रैल 2022 से 28 अप्रैल 2022 तक 36 ग्रामों में अलग अलग दिवसों में एक दिन में एक साथ 6 ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक गांवों में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा लोगो की समस्याए सुनी जाएंगी।
ग्राम चौपालों में लोगो की समस्याओं का तत्काल निस्तारण एवं
कल्याणकारी योजनाओ का सत्यापन कर लाभार्थी को सीधे लाभ पहुचाने हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा।
सभी 6 ग्रामों में जिलाधिकारी द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप लोगो की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। जिसके लिए सभी गांवों का रूट चार्ट बनाया गया है ।
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा सभी अधिकारियों को रोस्टर जारी कर ग्रामों में चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
19 अप्रैल 2022 को ब्लॉक भीतरगांव के हरबशापुर, शाखाहारी,
भदवारा,
कुआखेड़ा,
असेनिता,
गोपालपुर चौपाल लगेगी ,
20 अप्रैल को ककवन ब्लाक के अराजी ईशेपुर, बछना, उत्तमपुर ,गढ़ी,
इब्राहिमपुर ,
रोस,रहीमपुर विषधन,
21 अप्रैल 2022 को घाटमपुर ब्लाक के कटार ,कोरो, गढोलामऊ,
शाखाजनवारा,
घुघुवा,श्रीनगर,
26 अप्रैल को बिल्हौर ब्लाक के मकनपुर , रोगांव,सिधौली,पलिया बुजुर्ग,
बंभियापुर,बरंडा,
27 अप्रैल 2022 को पतारा ब्लॉक के रायपुर,भदेवना,कुम्हेडिया,इटर्रा, कंठीपुर,पड़री लालपुर,
28 अप्रैल 2022को शिवराजपुर ब्लॉक के मनोह, महराजनगर, विकरु,सखरेज,सैलाहा सिकन्दरपुर।
