कानपुर l आज दिनांक 18/04/22 दिन सोमवार को कनिका हास्पिटल कानपुर में साइट सेवर्स एवं सक्षम संस्था के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता साइट सेवर्स के CEO श्री आर० एन० मोहन्ती द्वारा की गयी। श्री मोहन्ती ने बताया कि कानपुर जनपद में साइट सेवर्स एवं स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े वर्ग की नेत्र सम्बन्धित सेवा हेतु पाँच अमृता दृष्टि नेत्र जाँच केंद्र (आनन्दबाग, बर्रा, कल्यानपुर, किदवईनगर, ओमपुरवा) सितम्बर 2020 से कनिका हास्पिटल द्वारा संचालित है और अब तक 49000 से अधिक लोगो की जाँच कर चुके है। इस प्रोग्रान के अंतर्गत कुल 1200 आशा एवं मास सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है साथ ही विभिन्न मलिन
बस्तियों में कुल 120 कैंप के माध्यम से 2400 चश्मे भी मुफ्त में प्रदान किये गये है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत कुल 1700 मरीजो को निःशुल्क मोतियाबिन्द का इजाज फेको विधि द्वारा कराया गया है। श्री मोहन्ती ने भविष्य में होने वाले कार्यों पर भी चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 2022-23 में 23000 से ज्यादा मरीजो की प्राथमिक जाँच लक्ष्य है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० शरद बाजपेयी द्वारा CEO श्री आर एन० मोहन्ती का स्वागत किया गया एवं नेत्र सुरक्षा सम्बन्धी जानकरी प्रदान की गयी। साइट सेवर्स के स्टेट हेड श्री प्रमोद त्रिपाठी द्वारा साइट सेवर्स द्वारा संचालित देश एवं उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों की जानकरी दी गयी सक्षम संस्था जो की दिव्यांगों के हितार्थ सम्पूर्ण भारत में कार्यरत है के सचिव प्रशान्त मिश्रा जी ने साइट सेवर्स के CEO श्री आर० एन० मोहन्ती को समाज के आर्थिक एवं कमजोर पिछड़े वर्ग को नेत्र चिकित्सा • सुविधाये निःशुल्क उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम में
धन्यवाद प्रस्ताव हिमादी त्रिपाठी ( प्रोजक्ट आधिकारी) द्वारा दिया गया। कार्यक्रमों में डॉ० मोहित खत्री, डॉ० पल्लवी शुक्ला, डॉ० मजुलिका बाजपेयी एवं सक्षम संस्था के पदाधिकारी साइट सेवर्स की टीम व प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर प्राजल प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
