कानपुर l आज गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने दिनांक-18/04/2022 को, वार्ड- 8 मसवानपुर स्थित सदियों पुराने ’’ नकटी तालाब ’’ पर, भू-माफियों के अवैध कब्जों के सम्बन्ध में मा. श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी महाराज, मा. मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को लखनऊ में एक पत्र दिया।
पत्र में विधायक ने,उक्त तालाब को पुनर जीवित करने हेतु,मा.योगी जी से हस्तछेप करने का आग्रह करते हुए कहा कि, ग्राम मसवानपुर के निवसियों की सदियों पुराने नकटी तालाब (मसवानपुर मे ही, पक्का तालाब और मामा तालाब के ठीक मध्य में स्थित, “नकटी तालाब” है) उसपर भू-माफियों के कब्जे से सम्बन्धित समस्या है। जिसको इन्होने संलग्न प्रार्थना पत्र में विस्तार से दर्शाया है। यह समस्या जनहित में जायज है। क्षेत्र में उक्त तालाब से लगभग 50 हजार से अधिक जनसंख्या लाभन्वित हो रही थी। जिस पर 2017 के पहले की सरकार ने भू-माफियाओं को बढ़ावे के कारण, उक्त तालाब का काफी भाग, समतल करके तालाब को बेच देने का भी सुनियोजित अपराध किया था। जो जन-विरोधी है तथा पर्यावरण प्रदूषण और आने वाली पीढ़ी के लिये भी कलंक के रूप में भारी नुकासान देय है।
विधायक ने बताया कि, चूँकि, उ0प्र0 सरकार भी तालाबों पर कब्जे को लेकर बहुत गम्भीर है और सरकार की मंशा के अनुरूप, तालाबों पर कब्जा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जायेगा, भले ही वह कितने ही महत्तवपूर्ण पद पर हो या प्रभावशाली हो। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण वैसे भी अपराध है।
विधायक ने कहा कि, यह बड़ी ही विडम्बना है कि, लगातार जल स्तर गिरने के बावजूद लोग तालाबों का महत्तव नही समझ रहें है और महज थोड़े से स्वार्थ से अंधे होकर, उन पर कब्जे कर रहें हैं।
विधायक ने मा. मुख्यमंत्री जी से कहा कि, अवगत कराना है कि, वर्तमान जिलाधिकारी कानपुर नगर जो पूर्व में कानपुर में ही, तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर कानपुर नगर थीं। तब उन्होने इस प्रकरण पर जनहित में और तालाब के पक्ष में जाँच करने उपरान्त, कार्यवाही करते हुये, सम्बन्धित विभाग/अधिकारियों को आदेशित भी किया था और तत्तकालीन जिलाधिकारी श्री समीर वर्मा जी को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सब्मिट करने के साथ कार्यवाही हेतु, लिखित संज्ञान प्रेषित किया था। जिसकी छायाप्रति संलग्न है।
विधायक ने अतः जनहित में मा. मुख्यमंत्री जी से सादर आग्रह सहित निवेदन किया कि, आपकी मंशा अनुरूप प्राकृतिक जल संचयन एवं भू-गर्भ जल प्रदूषण मुक्त हेत,ु एवं शुद्ध पेयजल के लिये वाटर लेबिल मेन्टेन हेतु भी, उक्त तालाब पर कब्जा करने वालों को गम्भीर अपराध की श्रेणी में रखते हुये, सम्बन्धित कार्यवाही से, प्राकृतिक एवं जनहित तथा आने वाली पीढ़ी के भी हित में, उसके वास्तिवक स्वरूप में लाने कृपा करें। आम जनता और मै स्वयं आपका बहुत- बहुत आभारी और सदैव ऋणी रहूँगा।
विधायक ने पत्र के साथ 2013 मे हुई कार्यवाही से सम्बन्धित दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्नक करते हुये एक पत्र की एक छायाप्रति, मण्डलायुक्त, कानपुर मण्डल को और एक जिलाधिकारी, कानपुर नगर को भी प्रेषित की l
2022-04-18
