बंगालियों के 63 विस्थापित परिवारों को आज मिलेगा स्वीकृति पत्र

कानपुर देहात के रसूलाबाद में मेरठ के हस्तिनापुर निवासी पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्ला देश) से आए विस्थापित बंगाली परिवारों को रसूलाबाद के भैसायां व महेंद्र नगर में पुनर्वासित कराया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को एसडीएम व एडीएम लखनऊ पहुंच गए जबकि मंगलवार सुबह डीएम नेहा जैन भी पहुंचेंगी। भैसायां में पुनर्वासित करने के लिए परिवारों को स्वीकृत पत्र दिया जाएगा।

डीएम नेहा जैन ने बताया कि हस्तिनापुर में पूर्वी पाकिस्तान के बंगाली परिवार को वहां से भैंसाया व महेंद्र नगर में पुनर्वासित किया जा रहा है। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। संबंधित परिवारों को कृषि भूमि, आवासीय प्लाट दिया जाना है। लखनऊ में मुख्यमंत्री 63 परिवारों को स्वीकृति पत्र सौपेंगे। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि विकास प्राधिकरण की ओर से अधिकारी रसूलाबाद आकर आवासीय भवनों का लेआउट बताएंगे। इसके बाद उन्हें यहां लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय इन परिवारों को गेस्ट हाउस में रोककर भवन बनने के बाद पुन: स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *