पुखरायां । मलासा और अमरौधा के ब्लाक में कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामंकन को लेकर गुरुवार भारी पुलिस बल मुस्तेद रही और आने जाने वाली रास्तो में पुलिस बल ने वेरिकेटिंग लगाकर नाकेबंदी किय , और मलासा ब्लाक में तीन और अमरौधा व्लाक के चार प्रत्याशी ने नामंकन पत्र दाखिल किया ।
मलासा और अमरौधा व्लाक में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर भारी संख्या पुलिस बल मुस्तेद रही , और आने जाने वाली रास्ते में वेरिकेटिंग लगाकर लोगो को रोका गया , वही पर पर्वेक्षक जगदीश चन्द पहुचे और नामंकन स्थल का व्यवस्था बारीकी से निरीक्षण किया , अमरौधा व्लाक में प्रमिला कटियार , सीमा देवी , सुशीला देवी , राजेश्वरी । मलासा ब्लाक में सूर्य प्रताप उर्फ तन्नू , स्वतंत्र पासवान , सतीश कुमार आदि लोगो ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामंकन पत्र दाखिल किया है ।
2021-07-08
