आर्गेनिक खाद्य पदार्थों का विशेष चेकिंग अभियान

एफएसडीए कानपुर नगर ने आर्गेनिक खाद्य पदार्थों का विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
एफ. एस. एस. ए. आई. नई दिल्ली एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ० प्र० लखनऊ के आदेश के क्रम में अभिहित अधिकारी कानपुर नगर वी0 पी0 सिंह के निर्देशानुसार एफङीए टीम कानपुर नगर द्वारा ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु 05 से 08 जुलाई तक आर्गेनिक खाद्य पदार्थों की बिक्री/निर्माण/रिपैकिंग कर रहे खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। तथा आर्गेनिक तुलसी ग्रीन टी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर डाटाबेस जानकारी Annexure B में 93 आर्गेनिक खाद्य पदार्थों का विवरण अंकित किया गया जिसमें खाद्य पदार्थ का नाम, ब्रांड नाम, कैटेगरी, निर्माता/रिपैकर का पता, लाईसेंस/पंजीकरण संख्या, आर्गेनिक इंडिया लोगो, आर्गेनिक इंडिया लोगो नम्बर, जैविक भारत लोगो दर्ज किया गया, साथ ही कम्पलायंस न करने वाले लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *