टैफ्कौ मजदूर संघर्ष समिति कानपुर नगर का एक प्रतिनिधिमंडल कानपुर नगर की जिला अधिकारी के प्रतिनिधि अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंचम जसवंत सिंह से संघर्ष समिति के महासचिव रमेश सिहवानी के नेतृत्व में 8सूतरी मांगों को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय में मिलकर महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विगत कई वर्षो से टैफ्कौ के कमचारियों भूख मरी की कगार पर है और उनको ऊंट के मुंह में जीरा डाल दिया ब्दावसथा , विधवा पेंशन कि भी पेंशन भी बढ़ाई गई परन्तु आज तक टैफको कमचारियों की पेंशन नहीं बढ़ाई गई टैफको कमचारियों की तोडे गई कालोनी के एवज में रहने का आवास दिया जाए,जिन अपात्रों को रहने की कालोनी दी उनसे खाली कराकर पात्रों को कालोनी दी जाए।टैफको के मृतक कर्मियों के बकाया भुगतान उनके परिवार को दिया जाए,टैफको कमचारियों का बकाया बी आर एस का भुगतान शीघ्र न किया तो टैफको कमचारियों भावी रणनीति तैयार करने के लिए श्रमिक दिवस पर एक बैठक बर्रा 3मे आहूत कर आन्दोलन की रणनीति तैयार कर अपनी लड़ाई शुरू करेगा। इस के लिए बर्रा 3मे टैफको मजदूर संघर्ष समिति कानपुर का कार्यालय में सम्पर्क करें समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद ने बताया कि 27अपरैल को उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व मंत्री राकेश सचान, प्रतिभा शुक्ला अजीत सिंह पाल को अलग अलग मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम सम्बोधित सौंपकर पीड़ित मजदूर न्याय की मांग करेगा। ज्ञापन देने वालों में सर्वश्री मथुरा प्रसाद शकुन्तला देवी, रामप्रसाद जमीरुद्दीन, मुंशीलाल कमल किशोर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण रवि कांत,गरीबे, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे


