
“आधुनिक इंडोर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” परियोजना के तहत निर्माणाधीन पालिका स्टेडियम अब अपना अंतिम रूप प्राप्त कर रहा है। यह स्टेडियम प्रदेश का एक मात्र ऐसा स्टेडियम होगा, जिसमें ओलम्पिक खेलों के 28 इण्डोर खेलों में से 22 खेलों का आयोजन एवं प्रैक्टिस की जा सकेगी।
आज आयुक्त/अध्यक्ष, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सीईओ/नगर आयुक्त, नगर निगम, और नोडल अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व कार्यदायी संस्था और टीम ने पालिका स्टेडियम का दौरा किया। यह स्टेडियम प्रदेश में विभिन्न स्टेडियमों मे से पहला सबसे बड़ा वातानुकूलित मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेलों का आयोजना किया जा सकेगा।
कानपुर स्मार्ट सिटी की इस पहल की तर्ज पर अब वाराणसी स्मार्ट सिटी एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में भी ऐसे मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जायेगा, जो जल्द ही चालू होगा। इन मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण ही कानपुर स्मार्ट सिटी के विशेष प्रयासों की सराहना का प्रतीक है।
वर्तमान में इस परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस परियोजना को सितम्बर, 2022 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे सभी के सत्त एवं कठिन प्रयासों अब निर्धारित समय से लगभग 4 माह पूर्व (दिनांक 30 मई 2022) तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस काम्पलेक्स की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-
1) यह स्पोर्ट्स कंपलेक्स मल्टीलेवल-मल्टी इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स होगा।
2) यह स्टेडियम खेलों में रूचि रखने वाले व्यक्तियों और प्रोफेशनल खिलाड़ियों के लिए उपयोगी होगा।
3) इस परिसर में 2 ग्लास स्कॉश कोर्ट की सुविधा है।
4) इस काम्पलेक्स के प्रथम तल में एक इण्डोर 10मीटर 5बे की शूटिंग रेंज है।
5) इस काम्पलेक्स में पैरा ओलम्पिक खेल की भी सुविधाएं है। विकलांगों के लिए पूरी बिल्डिंग में ईजी एक्सेस की भी सुविधाएं हैं।
6) इस परिसर में 28 ओलंपिक खेलों में से लगभग 22 प्रकार के इनडोर खेल खेले जा सकते हैं।
यह बिल्डिंग एक एनर्जी एफिशियेंट बिल्डिंग होगी, जिसकी रेटिंग के लिए प्रस्ताव “ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियेन्सी” को प्रेषित किया गया है।
इस परियोजना का मासिक रूप से एच0बी0टी0यू0, पी0डब्ल्यू0डी0 एवं उ0प्र0 राज्य सेतु निगम से गुणवत्ता का परीक्षण कराया जा रहा है।
आई0आई0एम0 इन्दौर की टीम ने विगत माह में परियोजना का स्थलीय भ्रमण कर इसके निर्माण कार्यां की गुणवत्ता को उचित मानक के अनुसार बताया एवं संतोषजनक आख्या स्मार्ट सिटी को प्रेषित की।
इस परियोजना के बेहतर संचालन एवं समुचित रख-रखाव हेतु कानपुर स्मार्ट सिटी की टीम ने इन्दौर जाकर प्रस्तुतीकरण आई0आई0एम0 इन्दौर के निदेशक एवं प्रोफेसर को दिया था, जिसके उपरान्त आई0आई0एम0 इन्दौर की टीम ने विगत माह बिल्डिंग का स्थलीय भ्रमण किया था। आई0आई0एम0 इन्दौर द्वारा कानपुर स्मार्ट सिटी को संचालन एवं रखरखाव (व् – ड) की रिपोर्ट कानपुर स्मार्ट सिटी को प्रस्तुत की है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश निम्न हैः-
1- नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया गया कि आई0आई0एम0 इन्दौर की उपरोक्त रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह के अन्त तक निविदा आमन्त्रित कर ली जाये, ताकि इसका संचालन एवं रख-रखाव की निविदा दिनांक 30 मई, 2022 तक पूर्ण कर ली जाए, (जोकि बिल्डिंग पूर्ण होने की भी समय-सीमा है) ताकि जून 2022 के प्रथम सप्ताह में इसका उद्घाटन कर इसे जनउपयोगी बनाया जा सके।
2- नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया गया कि इस मल्टी स्पोर्ट्स बिल्डिंग की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराये जाने हुए आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें, जिससे बिल्डिंग की आम लाइटिंग सुविधाओं को संचालित किया जा सके और इस काम्पलेक्स को एनर्जी एफिशिएन्ट बनाया जा सके।
3- सम्पूर्ण परिसर की बाउण्ड्रीवाल का एच0बी0टी0यू0 से परीक्षण कराकर आगामी सप्ताह तक इसकी निविदा आमन्त्रित कर शीघ्र कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
5- कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि इस बिल्डिंग के मेनहाल पर दोनों गेबिल एण्डों पर एल0ई0डी0 स्क्रीन व स्कोर बोर्ड लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि आपरेटर दोनों ओर एक एल0ई0डी0 स्क्रीन व स्कोर बोर्ड स्थापित कर सके

