कोटेदार के यहां 28 बोरी खाद्यान्न मिला अधिक, तीन पर मुकदमा
Sat, 30 Apr 2022
शिवली में जिलापूर्ति अधिकारी व एसडीएम की जांच में भेवान गांव सभा की राशन कोटाधारक स्टाक रजिस्टर आदि नहीं दिखा सकीं। जांच में 28 बोरी खाद्यान्न अधिक मिलने पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर महिला कोटाधारक व उसके भाई समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव ने बताया कि मैथा ब्लाक के गांव सभा भेवान की कोटाधारक सुनीता के खिलाफ ग्रामीणों ने
शिकायत डीएम से की थी।इसके बाद डीएम के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार व एसडीएम मैथा रमेश कुमार ने निरीक्षण किया जहां कोटेदार ने स्टाक रजिस्टर नहीं दिखाया। इस पर ईपोस मशीन से स्टाक देखने पर अप्रैल माह के प्रथम चक्र में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी चावल 2.99 क्विंटल, गेहूं 4.46 क्विंटल मार्च प्रथम चक्र में चावल 1.64 क्विंटल, गेहूं 2.48 क्विंटल, मार्च द्वितीय चक्र में चावल 3.20 क्विंटल, गेहूं 4.80 क्विंटल, मार्च द्वितीय चक्र समेत कुल 56. 43 क्विंटल पाया गया। स्टाक की भौतिक गणना करने पर 141 बोरी पाई गई जो कि 28 बोरी अधिक थीं। कांटा बांट माप की रसीद भी कोटाधारक सुनीता उसके भाई सोनू व चचेरे भाई विश्वनाथ प्रताप सिंह ने नहीं दिखाई। अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची भी चस्पा नहीं मिली। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर महिला कोटाधारक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *