जिलाधिकारी अपडेट 5 मई 2022 कानपुर नगर।
◆ सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी भू माफिया के तहत कठोरतम कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा जायेगा।
◆ सभी तहसीलों में भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए उसकी सूची बनाई जाए।
◆ भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जों पर बुलडोजर चलाते हुए कब्जों को खाली कराना सुनिश्चित किया जाए।
◆ सभी विभाग अपनी अपनी भूमि पर किए गए कब्जों को खाली कराना सुनिश्चित करें किसी भी शासकीय भूमि पर कब्जे नहीं होने चाहिए। सभी विभाग यह सर्टिफिकेट दे कि उनकी भूमि पर कोई कब्जा नहीं है।
◆ सभी उप जिलाधिकारी तहसील स्तर पर एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन करते हुए किए गए कब्जों को युद्ध स्तर पर खाली की रणनीति बनाते हुए कब्जों को खाली कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि पर कोई अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए।
◆ सभी विभाग अपनी भूमि का लैंड बैंक बनाए ।
◆ जिला स्तरीय एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की बैठक में 03 नवीन भू माफियाओं का चिन्हांकन किया गया । जिनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का प्रस्ताव किया गया। जिसके लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
◆ 1-बिंनगवा में बीएसीएल कंपनी द्वारा केडीए की सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे के दृष्टिगत बृजेश सिंह पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव किया गया।
◆ श्रम विभाग तथा केडीए की भूमि पर कब्जा करने वाले शिवेंद्र सिंह सेंगर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव किया गया।
◆ रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा के सम्बंध में एवं बिकरु काण्ड के सम्बन्ध में जयकांत बाजपेयी के खिलाफ एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव किया गया।
◆ कब्जा मुक्त कराये गए तालाब जो एनएचआई के करीब है ऐसे 75 तालाबों का अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार किया जाएगा जिसमें बिल्हौर नर्वल तथा घाटमपुर तहसील के एनएचआई के निकटतम तालाबों का जीर्णोद्धार करते हुए रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी भू माफिया जिला टास्क फोर्स की बैठक में दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, पुलिस कमिश्नरेट तथा समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *