
माती जनपद न्यायालय परिसर में नारेबाजी करते हुए घूमे अधिवक्ता
Thu, 05 May 2022
कानपुर देहात में भोगनीपुर न्यायालय के पुखरायां मिलन केंद्र स्थानांतरित होने के लेकर माती जनपद न्यायालय के अधिवक्ता 20 अप्रैल से हड़ताल पर रहकर विरोध जता रहे हैं। वहीं गुरुवार को 16वें दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता हित में सभी साथियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
माती जनपद न्यायालय से भोगनीपुर कोर्ट को पुखरायां स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के दौरान भी कार्य करने पर कुछ अधिवक्ताओं को एकीकृत बार एसोसिएशन ने आमसभा बुला निष्कासित कर दिया था। विरोध में माती जनपद न्यायालय के अधिवक्ता दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष जहां हड़ताल का विरोध कर रहा है वहीं दूसरा पक्ष हड़ताल के समर्थन में लामबंद है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने माती न्यायालय परिसर में घूम-घूम कर नारेबाजी की। इसके साथ ही सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होने की बात कही। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण पूरे दिन कोई कार्य नहीं हो सका। मंत्री ज्योति सिंह ने बताया कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कुछ अधिवक्ता साथी हड़ताल को विफल करना चाहते हैं, जो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।
हड़ताल के विरोध में आए अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह, संपत लाल व मुलायम सिंह यादव ने जिला जज से मुलाकात की। इसके साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वादकारियों के हित में हड़ताल का अतिशीघ्र खत्म होना आवश्यक है। इसके साथ ही हड़ताल को मुद्दाहीन बताया
