ट्रक से टकराया डंपर, लगा जाम
Thu, 05 May 2022
कानपुर देहात में अकबरपुर के नबीपुर के पास झांसी हाईवे पर ट्रक में पीछे से डंपर जा घुसा। डंपर की केबिन क्षतिग्रस्त होने से घायल चालक चितापुर का श्याम सिंह उसी में फंस गया। पुलिस ने बुल डोजर व गैस कटर की मदद से किसी तरह से केबिन को काटकर उसे बाहर निकाला। करीब आधे घंटे तक इससे हाईवे पर जाम लगा रहा।
हाईवे पर नबीपुर के पास गुरुवार दोपहर आगे ट्रक जा रहा था। अचानक से पीछे से श्याम सिंह डंपर लेकर आ रहा था। अचानक आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से डंपर घुस गया। श्याम सिंह के फंसने पर राहगीरों ने निकालने की कोशिश की पर सफलता न मिली। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर यातायात सही कराया।
