प्रकाशनाथ कानपुर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र का एक प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 7 मई 2022 को कानपुर के जिला अधिकारी महोदया श्रीमती नेहा शर्मा से बाल भवन में मिला प्रतिदिन मंडल ने जिलाधीश को बताया कि कानपुर के भूमाफिया द्वारा मिलीभगत करके अपर जिला मजिस्ट्रेट कानपुर नगर में गलत आदेश कर दिया है उक्त परिसर में महात्मा गांधी के हजारों साहित्य की पुस्तकें हैं और वहां पर नियमित रूप से पुस्तकालय एवं वाचनालय चलता है इसी परिसर में ग्राम उद्योग मंडल का भी कार्यालय स्थापित है साथ ही साथ तमाम कमजोर व दलित समाज के लोग निवास करते हैं जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और उस आदेश के खिलाफ सोमवार को आप लोग हमारी अदालत में अपील कर दें मैं इसको स्वयं देखूंगी कोई भी गरीब आदमी उजाड़ा नहीं जाएगा क्योंकि उद्यान के नाम पर पट्टा है उस पर कोई भी बड़ी इमारत या किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा वह कानून विरुद्ध है!
ज्ञापन
जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर विषय : गांधी शांति प्रतिष्ठान कानपुर सहित अन्य लोगों को बेदखल करने के संबंध में !
अपर जिला मजिस्ट्रेट कानपुर नगर के बाद संख्या 10/2016 दिनांक 28 2022 को उक्त पत्र हमको 4 अप्रैल 2022 को सूचित किया गया कि हमें 24 घंटे के अंदर उक्त परिसर खाली कर देना है !
इस विषय में आपका ध्यान आप ही के कार्यालय पत्र संख्या 88/ नजूल जनसूचना/ 2011-12 दिनांक 16 .8 .2011 की ओर आकर्षित करना चाहता हूं जिसकी छाया प्रति संलग्न है हम आपके पत्र बिंदु संख्या 1में स्पष्ट लिखा है कि परिसर का मूल डीड कार्यालय में उपलब्ध नहीं है ,
बिंदु नंबर 2 में स्पष्ट लिखा है कि भूमि गार्डन हेतु पट्टे पर दिया जाना अंकित है!
उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आपसे विनम्र निवेदन है कि आप प्रकरण की जांच बैठा लें और उनकी रिपोर्ट आने तक इस परिसर में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश देने की कृपा करें
प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री दीपक मालवीय अध्यक्ष ,सुरेश गुप्ता संयोजक, छोटे भाई नरोना उपाध्यक्ष, नौशाद आलम मंसूरी ,मदन भाटिया सदस्य मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *