कानपुर 7 मई। थाना बर्रा 1 , हेमंत विहार निवासिनी आरती तिवारी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान बताया कि उनका सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, कराची खाना फील खाने में लाकर खाता नम्बर-540 चल रहा था। मैं 5 मार्च को अपना उपरोक्त लाकर चेक करने गई तो बैंक मैनेजर राम प्रसाद ने चेक़ नहीं करने दिया।
दिनाँक 21 मार्च को मौके पर उपस्थित पुलिस को सूचित करने पर बैंक मैनेजर रामप्रसाद , लॉकर इंचार्ज शुभन मालवीय व अन्य दो सह कर्मियों की उपस्थिति में लाकर खोला गया तो सारे जेवरात जो लगभग बीस लाख , 20,00,000/-रुपये के थे वे सब गायब थे।
थाना हाजा में पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया तो शिकायत दर्ज नहीं की गई। सी0ओ, पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की और न ही जेवर वापस करने की बात कर रहे वरन मुझे धमकाया जाता है।
जेवर गायब होने से पीड़ित का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया है, पुलिस द्वारा समझौते का दबाव डाला जा रहा है, फ़र्ज़ी हस्ताक्षर बना कर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता प्रसाशन से न्याय की गुहार करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *