
जिलाधिकारी अपडेट 7 मई 2022 कानपुर नगर।
◆ घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबजारी/घटतौली करने वालो पर विभाग द्वारा कठोरता कार्यवाही की जाती रहे।
◆ 2 स्थानों पर औचक छापेमारी कर 41 गैस सिलेंडर ( घरेलू और कामर्सियल) मौके से बरामद करते हुए जब्त किए गए।
◆ ई/ सी अधिनियम 3/7 के तहत 2 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
◆ रावतपुर स्टेशन के पास दुकान में छापेमारी की गई निरीक्षण के दौरान 2 इंडियन कमर्शियल खाली सिलेंडर, 2 घरेलू सिलेंडर भारत गैस के भरे मिले तथा 7 सिलेंडर घरेलू 14.2 किलोग्राम क्षमता के भरे इंडियन गैस के तथा 2 घरेलू सिलेंडर इंडेन गैस के खाली पाएगा मौके पर एक रिफलर तथा एक नोजल पाया गया उपरोक्त के संबंध में उनके पास कोई भी कागजात नहीं पाया गया उपरोक्त से स्पष्ट होता है कि सिलेंडरों का अवैध भंडारण रिफलिंग की जा रही थी।
◆ रावतपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मामा से रिपेयरिंग सेंटर की दुकान पर आकस्मिक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 08 घरेलू एलपीजी सिलेंडर,14.2 के0जी0 क्षमता भारत इंडियन मार्का भरे हुए, एक गैस रिफलर तथा चार छोटे सिलेंडर क्षमता 5 के0 जी0 पाये गए। दुकान के सामने पड़ोस में 20 घरेलू गैस सिलेंडर क्षमता14.2 के0 जी0 बरामद हुए जिसके कोई कागज नही मिले।
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा के निर्देश पर आज शहर के विभिन्न स्थानों पर कमर्शियल तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में दो स्थानों पर अवैध रूप से कमर्शियल तथा घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए जिन्हें जप्त करते हुए मौके पर उपस्थित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सघन अभियान चलाते हुए शहर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी/ रिफलिंग करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरित होने वाले गैस सिलेंडर से भी घटतौली न हो इसके लिए लगातार औचक छापेमारी की किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विभाग द्वारा जनपद में अवैध रूप से गैस की काला बाजारी करने वालो पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाती रहे
