
थाना गोविन्द नगर पुलिस ने दबोचे तीन मोबाइल लुटेरे
कानपुर-क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से दहशत फैलाने वाले तीन अभियुक़्तों को थाना गोविंदनगर पुलिस ने दबोच लिया अभियुक्तों के पास से 8 चोरी के मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद हुई है
लोहा पुल से आगे नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किए गए अभियुक़्तों की पहचान सोनू यादव उर्फ करिया पुत्र ओमप्रकाश यादव उर्फ ओमी निवासी जाली फैक्ट्री मेन रोड दादा नगर साहिल पुत्र रवि यादव निवासी दबौली वेस्ट, साहिल पुत्र दिनेश्वर शरण निवासी चिरौली बाबा का हाता योगटावर के रूप में हुई
अभियुक्तगणो से 8 मोबाइल फ़ोन, एक स्कूटी बरामद हुई
बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहित तिवारी उपनिरीक्षक सारिता मिश्रा उपनिरीक्षक/यूटी नितिन कुमार, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील, हेड कांस्टेबल प्रेमवीर शामिल रहे
