हैलट में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद भी उनके नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने शुक्रवार को आउटसोर्सिंग में तैनात 50 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के साथ ही तीन स्थायी कर्मियों का इंक्रीमेंट भी रोक दिया है। साथ ही कर्मियों को बर्खास्तगी की चेतावनी देते हुए नोटिस भी जारी कर दिया है। मामले में सिस्टर इंचार्ज अंजूलिका और फार्मेसिस्ट नागेंद्र वाजपेयी, संजीव सिंह निलंबित हो चुके हैं और साथ ही सिस्टर इंचार्ज और दोनों फार्मेसिस्टों का एक साल का इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ 50 अन्य स्टाफ नर्सों, वार्डब्वाय, सफाई कर्मियों, गार्डों के खिलाफ भी आरोप सिद्ध हुए हैं। दोषी पाए गए अन्य स्टाफ आउट सोर्सिंग में तैनात थे उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
2021-07-10
