औरैया के कंचौसी में मालगाड़ी के ब्रेक-शू हुए जाम, 40 मिनट खड़ी रहने से दो गाड़ियों को रोका गया
Sat, 07 May 2022
कंचौसी में शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे कानपुर से इटावा आ रही मालगाड़ी के एक वैगन का ब्रेक-शू जाम होने पर लोको पायलट ने कंचौसी स्टेशन पर ब्रेक लगाते हुए गार्ड को सूचना दी। तकरीबन 40 मिनट तक मालगाड़ी के रुकने से पीछे आ रही दो मालगाड़ियों को स्टेशन के आउटर पर रोका गया। काफी मशक्कत बाद रेल रूट बहाल हो सका।

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर माल गाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से इटावा आ रही मालगाड़ी के एक वैगन का पहिया ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने ब्रेक लगा दी। सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। न्यू कंचौसी स्टेशन पर पीछे आ रही मालगाड़ियों को रोका गया।

इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज ऐंड वैगन के कर्मचारी ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी थी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई मालगाड़ियों को एक-एक कर पास कराया जा सका। शाम चार बजकर 40 मिनट पर यातायात सुचारू हो सका था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *