लालबंगला में निर्माण गिराने गई केडीए की टीम पर पथराव, बुल डोजर के सामने आए लोग, भारी विरोध के बीच आठ दुकानें गिराई
Sat, 07 May 2022
कानपुर में चकेरी के लाल बंगला एनएच टू रोड पर कानपुर विकास प्राधिकरण के दस्ते ने आठ दुकानें पीछे से गिरा दी। बिना नोटिस एवं पूर्व सूचना दिए दुकानें गिराई जाने से आक्रोशित दुकानदारों और भीड़ ने बुलडोजर पर पथराव कर दिया। जिस पर अधिकारी और दस्ते के लोग वहां से भाग निकले। इस बीच भीड़ की पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई। दस्ते के जाने के बाद भी मौके पर भारी भीड़ के साथ पुलिस, पीएसी और दमकल के जवान मौजूद रहे।

एनटू रोड पर चकेरी क्षेत्र निवासी रजनी अरोड़ा, आशुतोष, अशोक द्विवेदी, नीरज, शिव दुबे, राजेंद्र की इलेक्ट्रानिक्स के सामान की संतोष गुप्ता की परचून की दुकान है। दुकानदारों का खाना है की करीब 25 से 30 साल पहले उन लोगों ने किरन आनंद से दुकानों की रजिस्ट्री कराई थी। दो साल पहले कानपुर विकास प्राधिकरण ने उन लोगों को नोटिस देकर स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था। आरोप है कि केडीए उन लोगों को अवैध बता रहा था। जिसके बाद दुकानदारों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। आरोप है की शनिवार को केडीए का प्रवर्तन दस्ता फोर्स संग वहां पहुंचा। बिना नोटिस और पूर्व सूचना दिए हुए ध्वस्तीकरण की कारवाई शुरूकर दी।

दुकानदारों का आरोप है कि दस्ते ने दुकानों को पीछे से गिराया है। सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया। जिससे लाखों का नुकसान तो हुआ ही है। रोजगार का भी सहारा छिन गया। घटना से गुस्साए दुकानदारों ने बुल डोजर पर पथराव किया तो भगदढ़ मच गई। पुलिस ने भीड़ को रोकने के प्रयास किए तो पुलिस से भी धक्का मुक्की हो गई। दुकानदारों को निकालने में पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी हुई, बुलडोजर चलने के दौरान दुकानदार अंदर ही थे। जिन्हे निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से हाथापाई भी की। खींच तान में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *