कानपुर देहात में पेड़ से बांधकर युवक की जमकर पिटाई

कानपुर देहात में पेड़ से बांधकर युवक की जमकर पिटाई, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला!…

कानपुर देहात. उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रेम प्रसंग के आरोप में लड़की के घर और गांव वालों ने युवक को पहले पेड़ से बांधकर पीटा बताया जा रहा है कि घंटों पिटाई करने के बाद वह अधमरा हो गया तो उसे छोड़ दिया. सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है. बता दें कि कानपुर देहात के पतारी गांव में रहने वाला सरवन पुताई का काम करता है. वह पास के ही गांव कमालपुर में पुताई करने गया था. इस दौरान गांव में रहने वाले संजय पाल की बेटी से दोस्ती हो गई. काम खत्म होने के बाद भी फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी. संजय को इस बात की जानकारी होने पर बेटी से फोन करवाकर उसे गांव में मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद पहले से ही घात लगाए बैठे संजय ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *