सरकारी विभागों की बेकार पड़ी जमीनों पर आवासीय योजनाएं लाने की तैयारी में जुटे केडीए ने अब इसकी शुरूआत अपनी ही भूमि से करने का मन बनाया है. इसके तहत मोतीझील और बेनाझावर में केडीए उपाध्यक्ष ने जगह भी देखी है. योजना के अनुसार, यहां पर शॉपिंग कॉम्पलैक्स के साथ मॉल और फ्लैट बनाने की तैयारी है. मेट्रो स्टेशन से कनेक्टिविटी होने से इस योजना को काफी फायदे वाला माना जा रहा है. केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने जमीनों का परीक्षण कराने के साथ ही अफसरों से वर्कप्लान तलब कर लिया है.
शहर के अंदर केडीए के लंबे अरसे से आवासीय योजनाएं नहीं जा पाया है. इस बीच, विकासनगर, किदवईनगर, पनकी समेत अन्य स्थानों पर रियल स्टेट सेक्टर की तर्ज पर जमीन पर उतरते हुए प्राधिकरण ने फ्लैट्स तैयार कराए. विकास नगर मे पहली बार परिवहन विभाग के साथ समझौता करते हुए यहां पर फ्लैट का निर्माण किया गया. इसके बाद अब केडीए की नजर अन्य विभागों की बेकार पड़ी जमीनों पर है, जिससे यहां पर भी फ्लैट्स बनाकर आवास की समस्या को दूर किया जा सके. इसी कड़ी में केडीए को अब अपनी जमीनें भी फायदे के सौदे के रूप में दिख रही हैं. इसी योजना के तहत केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने अफसरों के साथ मोतीझील और बेनाझावर का निरीक्षण किया. यहां पर पाया गया कि करीब एक हेक्टेअर जमीन पर जो आवास बने हैं, वह न केवल अपनी उम्र पार कर चुके हैं बल्कि इनकी मरम्मत कराना भी काफी खर्चीला है. इसे देखते हुए नई तकनीक और आवश्यकताओं को देखते हुए शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स, माॅल, शाॅप्स के अलावा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जनमानस के लिए भी आधुनिक सुविधायुक्त आवासीय फ्लैट नि​र्माण कराए की तैयारी है. केडीए अफसरों का मानना है कि मोतीझील मेट्रो स्टेशन से बेनाझावर की कनेक्टिविटी भी बेहतर है. इसको लेकर उपाध्यक्ष ने आवासों का परीक्षण करने के साथ ही उसका टीएस सर्वे करने और वर्कप्लान मांगा है. इसी कनेक्टिविटी को देखते हुए यहां पर शॉपिंग कॉम्पलैक्स और दुकानों के निर्माण का प्लान भी तैयार करने को कहा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *