

जिलाधिकारी अपडेट 10 मई 2022 कानपुर नगर। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कानपुर नगर को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने एवं डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार करने के उद्देश्य से की गई। मा0 प्रधानमंत्री जी के निर्देश में प्रत्येक जनपद को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए थे जिसका अनुपालन कराए जाने के लिए सभी एक्सपोर्टर के साथ आज बैठक कर सभी की राय ली गई। कानपुर में लेदर गुड्स, होजरी एंड टैक्सटाइल, प्लास्टिक गुट्स एवं इंजीनियरिंग आइटम के पोटेंशियल के परिपेक्ष में बैठक की गई थी। चारों क्षेत्र में सुझाव देने के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया जो अपने सुझाव 20 मई 2022 के पूर्व जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति को देगी जिसे प्लान में सम्मिलित किया जाएगा।
बैठक में उपायुक्त उद्योग श्री सुधीर श्रीवास्तव संयुक्त विदेश व्यापार महानिदेशक श्री अमित कुमार अरशद रिजवान लेदर उद्यमी विनय उमंग अग्रवाल लघु उद्योग भारती आईआईए पदाधिकारी गण तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे
