
प्रेस नोट दिनांक- 11/05/2022
आज दिनांक- 11/05/2022 को गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुेरन्द्र मैथानी ने, मण्डलायुक्त, कानपुर मण्डल व जिलाधिकारी कानपुर नगर को, लोक निर्माण विभाग, कानपुर के, भ्रष्टाचार में लिप्त, दो अधिशासी अभियंताओं की जाँच के सम्बन्ध में एक पत्र प्रेषित किया।
पत्र मे विधायक ने कहा कि, मेरी गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सहित पूरे कानपुर में लगभग आने वाला पूरा क्षेत्र, लोक निर्माण विभाग, कानपुर नगर के दो अधिशासी अभियंता- 1. श्रीमान एस.पी. ओझा 2. श्रीमान मुकेशचन्द्र शर्मा के कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत है। इन दोनों के द्वारा मेरी गोविन्द नगर विधान सभा के अन्तर्गत एवं अन्य अतिरिक्त क्षेत्र में किये हुये कार्य की गुणवत्ता के सम्बन्ध मंें क्षेत्रीय जनता की बेहद शिकायतें आ रही हैं। उन जन शिकायतों के दृष्टिगत, मेरे द्वारा भी इनके कई कार्यो का निरीक्षण किया गया, जिसमें गुणवत्ता में कमी पायी गयी। मानक के विपरीत कार्य एवं एडवांस में भुगतान करने की शिकायते जनता ने आक्रोशित होकर कार्यवाही की मांग की है। जिस पर जनता को भी इनके द्वारा डांटकर भगा दिया जाता है और कहा जाता है कि जहॉ मर्जी हो मेरी शिकायत कर दो, ऐसा आम जनता बार-बार हमसे भी विधि सम्मत कार्यवाही की अपेक्षा करती है।
विधायक ने बताया कि, जिसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा इन दोनो अधिशासी अभियंताओं को कई-कई बार टेलीफोन पर और पत्र द्वारा भी, निर्माण कार्य को ठीक प्रकार से कराने की सलाह दी। परन्तु फोन पर तो, कह देते हैं कि, अगर कोई शिकायत है तो उसको ठीक कर लूंगा और आगे से नही होगा। लेकिन निर्भीक रूप से, यह अपने भ्रष्ट कार्य को निरन्तर जारी रख रहें हैं और लम्बे समय से कानपुर में जमें रहने के कारण, बेखौफ होकर जनता के साथ, भ्रष्टाचार युक्त अन्याय करने के साथ ही साथ यह भी कह रहें हैं जल्द ही मै सेवानिवृत्त होने वाला हूँ मेरा कोई क्या बिगाड़ लेगा।
उक्त दोनों अधिशासी अभियन्ताओं द्वारा किये गये भ्रष्टाचार युक्त कुछ मुख्य कार्य हैं जिनकी जॉच होकर, जनहित में कार्यवाही अति आवश्यक हैः-
(अ) अधिशासी अभियन्ता श्री एस0पी0 ओझा के क्षेत्र के कार्यः-
1. भाटिया तिराहे पनकी से लेकर पनकी मन्दिर होते हुए कल्यानपुर क्रासिंग की तरफ तक मुख्य मार्ग।
2. भाटिया तिराहे पनकी से लेकर पनकी मन्दिर तक मुख्य मार्ग के नाले का कार्य।
3. भाटिया तिराहे से पनकी मुख्य मार्ग के दोनों ओर अन्य मार्गों से जुड़ने वाले सभी मार्गांे पर सिर्फ मिट्टी डालकर अधूरे छोड़ देने का कार्य।
4. इनके खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत इनके द्वारा कराये गये कार्यो की अगर फौरी जॉच भी हो जायेगी तो तथ्य आने की सम्भावना है कि कई सड़कें जो पहले से निर्मित थी उस पर केवल एक डामर की लेयर डालकर पूरी सड़क का भुगतान ले लिया गया। तथा पूर्व में निर्मित सड़क के किनारे-किनारे चौड़ीकरण के नाम पर मिट्टी के साथ गिट्टी डालकर और उसके ऊपर हल्का सा डामर की लेयर डालकर सड़क के रूप में दिखाकर टेण्डर प्रक्रिया की इतिश्री कराकर भुगतान करा दिया गया। जो कार्य हाट मिक्स प्लान्ट से टेण्डर के अनुसार होने थे वह भी मैनुअल ही करा दिये गये। ऐसे बहुत सारे भ्रष्टाचार के खेल जो इनके द्वारा किये गये जॉच उपरान्त खुलकर सामने आ जायेंगे। जिस पर किसी भी अतिरिक्त साक्ष्य की आवश्यता नहीं पड़ेगी।
(ब) अधिशासी अभियन्ता श्री मुकेश चन्द्र शर्मा के क्षेत्र के कार्यः-
1. जी0टी0 रोड लोहारन भट्ठा से विजयनगर कल्याणपुर मार्ग स्थित डबल पुलिया तक नहर पट्टी पर मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य में मानक के भीषण विपरीत कार्य कराये जाने की जॉच कराकर दण्डात्मक कार्यवाही की जनता द्वारा अपेक्षा है। जिसमें जनता की यह भी शिकायत है कि उक्त निर्माण कार्य में कार्य से ज्यादा भुगतान ठेकेदार कम्पनी को करके अपना कमीशन ले लिया गया है जिससे ठेकेदार ने उक्त कार्य को लगभग रोक दिया है और निरन्तर कार्य न करने एवं अधूरे कार्य के कारण जनता परेशान है तथा सड़क निर्माण की वजह है से पिछले 2 वर्षो से आस-पास बस्तियों में रहने वाली लगभग 10 हजार जनता की सीवर लाइने तथा पेयजल लाइने तोड़ दी गयी है और जनता अपनी मूलभूत सुविधा सीवर और पेयजल के लिए त्राहिमाम कर रही है और आये दिन महिलाये, बुजुर्ग एवं बच्चे प्रदर्शन के लिए मजबूर होते है और हम लोगों के पास कोई जबाब नहीं होता है। और किसी भी दिन शर्मा जी के भ्रष्टाचार के कारण कोई विस्फोटक स्थिति बन सकती है।
(2)
2. दादा नगर सामानान्तर पुल (दादा नगर इण्डस्ट्रीय एरिया की ओर मुड़ने वाला चौराहा) पर वर्षो पूर्व से धीमी गति से निर्मित सर्विस लेन के चौड़ीकरण का कार्य है जिसमें साइड की वाल, पिलर तथा नाले के ऊपर छोटा सा पुल जैसा निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें सरिया एवं आर.सी.सी. की थिकनेस तथा पिलर के बेस और आर.सी.सी. वाल के बेस में भी मानक के विपरीत के भ्रष्टाचार की शिकायत जनता द्वारा की जा रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि बहुत गहराई से मिट्टी के भराव के कारण तथा सड़क निर्माण उपरान्त हैवी ट्रकों के आवागमन के लोड से यह आर.सी.सी. वाल धस जायेगी। जिसमें लगभग 20-30 फिट नीचे बह रहे कानपुर का मुख्य गन्दा नाला (रफा का नाला) बहता है जिसके कारण बेस मजबूत बनाना बहुत आवश्यक था जो टेण्डर की नियम शर्तो का उल्लंघन करते हुए निर्मित किया गया। जिस पर अभी समय रहते हुए जनहित में जॉच कर कार्यवाही करना अति आवश्यक है अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना कानपुर को और मेरी विधान सभा क्षेत्र को कलंकित करेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी उक्त अधिकारी और विभाग की होगी।
3. जनता की यह शिकायत आयी है कि छपेड़ा पुलिया से डबल पुलिया होते हुए विजय नगर की तरफ जाने वाली सड़क जिसमें लगभग 70 प्रतिशत सड़क ठीक थी उसका पूरा कम्पलीट निर्माण कराकर भ्रष्टाचार किया गया है जितने भाग में सड़क ठीक थी उसमें मात्र डामर आदि डालकर पूर्ण निर्माण का करोड़ों रूपये का भुगतान ले लिया गया है। जिसकी जॉच कराकर कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है।
4. जनता का यह कहना है कि इनके क्षेत्र की जो निर्माण कार्य हुए है लगभग उन सभी कार्यो की जॉच हो जाय तो बहुत बड़ा भ्रष्टाचार सामने आयेगा। अतः जनहित में सरकारी धन के दुरूपयोग की जॉच अति आवश्यक प्रतीत होती है
