युग दधीच अंगदान, नेत्रदान, देहदान अभियान कानपुर

श्मशान में संकीर्तन सहित अस्थि कलश बैंक का लोकार्पण हुआ, 18 जुलाई रविवार को अस्थियों का विसर्जन होगा। (कानपुर 10 जुलाई 2021) युग दधीचि देहदान संस्थान द्वारा आज दान की अमावस्या के पवित्र दिन विद्युत शवदाह गृह भैरव घाट पर नए अस्थि कलश बैंक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कोरोना मृतको की आत्म शांति हेतु मंत्र पाठ भी कराया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर पंडित जगत वीर सिंह द्रोण ने बैंक का वैदिक विधि विधान से पूजन करते हुए इसे जनमानस की सेवा हेतु समर्पित किया।
गंगा पुहरी पंडित रामजी त्रिपाठी, पंडित शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू जी, पंडित महेंद्र पांडे पप्पू जी एवं पंडित घनश्याम शुक्ल ने कोरोना मृतकों की आत्म शांति हेतु संकीर्तन व प्रार्थना की। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि विगत कोरोना काल मे वर्तमान बैंक पूरी तरह भर गया था एवं नागरिकों को अस्थि कलश रखने में परेशानी हुई थी, इसे देखते हुए एक नए बैंक को स्थापित कर इसकी क्षमता दोगुनी कर दी गई है, अब यहां 70 से अधिक कलश एक साथ रखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले बिठूर एवं महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट श्मशान स्थल पर अस्थि कलश बैंक स्थापित किए जा चुके हैं जो पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।
18 जुलाई को होगा भू विसर्जन
मनोज सेंगर ने बताया कि यहां 1 साल पहले के कोरोना मृतकों के कलश रखे हैं साथ ही इस साल के 14 कलश हैं इन 24 अस्थि कलशों का भी विसर्जन आगामी 18 जुलाई रविवार (गुप्त नवरात्रि के समापन दिवस पर) किया जाएगा।
कार्यक्रम समापन पर महासचिव माधवी सेंगर ने आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं एमबी द्विवेदी का वित्तीय सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। रवि तिवारी, जय मिश्रा, प्रकाश धवन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *