शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था वही आज शनिवार को भी46 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस तापमान ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री या उससे भी अधिक जा सकता है।इस बार केरल मे 15 मई तक मानसून आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो उत्तर भारत के क्षेत्रों में आग बरसाने वाली गर्मी बढ़ती जा रही है। तिब्बत, पाकिस्तान, थार मरुस्थल, आगरा होते हुए बुंदेलखंड और कानपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों में उत्तर पश्चिम से आने वाली गरम हवाओं का सिलसिला तेज हो गया है।
वही सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार आमतौर पर मई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक 20 मई के बाद पहुंचता है। पहली बार है कि इस महीने के दूसरे सप्ताह से ही इतनी धूप पड़ने लगी है। तेजी से बढ़ते हीट आईलैंड को माना जा रहा है। 9 मई को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है।
मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लू से बचने के उपाय बताए हैं। ज्यादा पानी पिएं, हल्के, ढीले सूती कपड़े पहने, यह पसीना सोेख कर शरीर को ठंडा रखता है। यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। गर्मी के दिनों में ओआरएस का घोल पिएं। कच्चे आम का पना, नींबू पानी, लस्सी का प्रयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *