आज दिन शनिवार दिनांक 14 मई 2022 को श्रीमद्भागवत गीता आयोजन समिति द्वारा गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय में श्रीमद्भागवत गीता आयोजक समिति के प्रतिनिधि के रूप में कृष्ण कुमार दुबे द्वारा एक औपचारिक भेंट कर माननीय विधायक जी को ” श्रीमद्भागवत गीता ” भेंट कर उन्हें आयोजन समिति का संरक्षक बनने का आग्रह किया जिसे माननीय विधायक जी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई तथा गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री सुरेंद्र मैथानी द्वारा संकल्पित होते हुए वचन दिया कि उनके द्वारा संचालित कैंप कार्यालय ” जनता दरबार ” में कार्य प्रारंभ करने के पूर्व प्रतिदिन गीता के दो श्लोकों का पाठ स्वयं आप पढ़ कर तथा उसे जनता द्वारा दोहरा कर आगे के कार्य को गति प्रदान की जाएगी । उन्होंने जनता दरबार में आए सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी अपनी दिनचर्या में श्रीमद्भागवत गीता के पाठ को नित्य पढ़कर अगले कार्यक्रम की योजना बनाने का कार्य किया करें श्रीमद्भगवद्गीता अपने आप में विश्व का एक संपूर्ण ग्रंथ है जिस के अध्ययन के पश्चात किसी और चीज की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। माननीय विधायक जी द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए श्रीमद्भगवद्गीता आयोजन समिति के प्रतिनिधि के रूप में गए कृष्ण कुमार दुबे ” मुन्ना दुबे ” ने उन्हें साधुवाद दिया गया तथा श्रीमद्भागवत गीता आयोजन समिति एवं मुख्य मार्ग प्रचारक अमरनाथ जी द्वारा इस कार्य के लिए माननीय विधायक जी को आभार प्रकट किया तथा उनके संरक्षण में कार्य करने के अवसर को एक सराहनीय कदम बताया
2022-05-14
