नगर निगम के वार्ड नं 67 में नाला सफाई के नामपर लापरवाह सफाई कर्मी मानक के अनुरूप सफाई नहीं हो रही है इसी को लेकर गत दिनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोविन्द नगर के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी के नेतृत्व में जिला अधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंचम जसवंत सिंह से मुलाकात कर उन्हें बर्रा सहित दक्षिण क्षेत्र में हो रही नाले की सफाई के नामपर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और मानक के अनुरूप सफाई न होने की शिकायत की उन्होंने कहा कि नालों के ऊपर लोगों ने कब्जा कर रखा है जिससे सफाई कर्मी को सफाई करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है उसे अविलंब हटाने की मांग की।अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंचम ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि अविलंब अवैध रूप से अतिक्रमण हटाया जाए और निकली सिल्ट को अविलंब हटाने के निर्देश दिए। अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंचम ने कहा कि डीजल की पर्ची बनाने के नाम पर नाला सफाई के नामपर लापरवाही बरतने की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए जो सफाई कर्मी समय से ड्यूटी पर नहीं आते सफाई नायक व सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से ए दणडातमक कार्यवाही की जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सवश्री निशा निगम जयंती यादव सिमरजीत कौर रमेश सिहवानी गोपाल सक्सेना आशीष जैन सुभाष पाण्डेय प्रियंका ठाकुर टोनी सिंह नरेंद्र झा गगन दीप कौर अश्वनी कुमार विश्वास मुखर्जी आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *