सड़क हादसे में तीन दोस्तोें की मौत से इटावा में कोहराम, एक गंभीर हालत में भर्ती
Sat, 14 May 2022
मौत बहाना ढूंढती है। बेटी के पिता की तरफ से तिलकोत्सव में शरीक होने का बुलावा नहीं था, फिर भी चार नवयुवकों में दोस्ताना इतना गहरा कि बुलावे की परवाह किए बगैर कार्यक्रम में जाना सहज कबूल कर लिया। दोस्ती की खातिर इन्कार नहीं कर सके। मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के सिरसागंज रोड पर मक्खनपुर गांव के पास मौत उनका इंतजार कर रही थी। आगे चल रहे ट्रैक्टर की थ्रेसर से कार टकराई और तीन दोस्तों की मौत हो गई और कार मालिक दोस्त गंभीर घायल हो गया। सभी शहर के थे। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे घटित हुई दुर्घटना में थ्रेसर पर सवार मजदूर की भी जान चली गई।

शहर के सराय दयानत निवासी बांकेलाल कुशवाहा अपनी सबसे छोटी बेटी का तिलक लेकर असरोही, मैनपुरी गए थे। उनकी तरफ से पड़ोसी राम प्रकाश राजपूत को तिलक में शरीक होने का बुलावा था। व्यवहारी, रिश्ते दार बस से गए थे। रामप्रकाश राजपूूूूत के 18 वर्षीय पुत्र धीरज राजपूत ने अपने दोस्तों से कार्यक्रम में जाने की इच्छा जाहिर की तो दोस्ती की खातिर 20 वर्षीय अंकित पुत्र ब्रजेश नागर, 22 वर्षीय तेजपाल राजपूत पुत्र दिलासाराम निवासी लुहन्ना अड्डा सिविल लाइन और 18 वर्षीय नीरज राजपूत पुत्र धर्म सिंह निवासी सराय दयानत भी खुशी-खुशी जाने को तैयार हो गए। नीरज ने अपनी कार को ड्राइव किया और उसके तीनों दोस्त कार में सवार हो गए। वापसी में चारों साथ लौट रहे थे तो दुर्घटना में नीरज गंभीर घायल हो गया जबकि तीनों दोस्तों की मृत्यु हो गई। नीरज को ग्वालियर के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घर के कमाऊ पूत थे नवयुवक

तेजपाल राजपूत शटरिंग का काम करता था। वही अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। वह दाे भाई-दो बहनों में सबसे बड़ा था। अंकित नागर भी चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह ट्रक पर ड्राइवरी करके अपने मजदूर पिता के कंधे पर पड़े घर-गृहस्थी के बोझ को हल्का करता था। धीरज ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। उसके पिता रामप्रकाश राजपूत मजदूरी करते हैं। राम प्रकाश राजपूत के चार बेटों में सबसे छोटा था धीरज। इससे पहले उनके सबसे बड़े बेटे की कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

बांकेलाल की बेटी की 19 को आनी है बरात

सराय दयानत निवासी बांकेलाल कुशवाहा ने असरोही मैनपुरी के जिस घर में अपनी बड़ी बेटी ब्याही है, उसी घर में अपनी छोटी बेटी का रिश्ता दामाद के छोटे भाई के साथ पक्का किया है। उसकी बरात 19 मई को आने वाली है। बांकेलाल के पड़ोसी के जवान बेटे सहित उसके तीन दोस्तों की दुर्घटना में मृत्यु और एक दोस्त के हास्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के मद्देनजर सराय दयानत और लुहन्ना का अड्डा में मातम पसरा हुआ है।

बचपन से साथ रहे, एक साथ छोड़ गए दुनिया

अंकित, धीरज व तेजपाल बचपन से एक साथ रहे और साथ-साथ पढ़ाई की। बड़े होकर भी उनकी दोस्ती मिसाल बनी रही। दोस्ताना इतना गहरा रहा कि बुलावे की परवाह किए बगैर ही एक साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से निकले और तीनों की एक साथ मृत्यु हो गई जबकि उनका कार मालिक दोस्त नीरज गंभीर घायल हो गया। चारों को गंभीर हालत में उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान तीनों दोस्त एक साथ दुनिया से विदा हो गए। स्वजन के मुताबिक चारों ने एक साथ कक्षा पांच से ही आइडी पब्लिक स्कूल में पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *