कानपुर: बिल्हौर कोतवाली परिसर में रविवार की दोपहर वर्षों पुराने पीपल वृक्ष की एक डाल टूटकर गिरने से पेड़ के नीचे छांव में आराम कर रहे दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है. उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. छुट्टी का दिन होने के कारण पेड़ के नीचे कम लोग एकत्र थे. यदि छुट्टी का दिन नहीं होता तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था. घायलों का नाम विमलेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी शेषपुर धर्मशाला बिल्हौर और राजेश कुमार यादव पुत्र रामलाल निवासी बलराम नगर बिल्हौर नाम के दोनों होमगार्ड घायल हुए हैं. डाल टूटकर गिरने से एक मंदिर का गुंबद भी क्षतिग्रस्त हो गया है. नीचे पार्क किए कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *