संजय वन रोड में शव मिलने से मची सनसनी परिजनों ने मचाया जमकर उत्पात।
कानपुर आज शाम के बाद संजय वन रोड पर सूबेदार नामक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई जिसमें परिजनों के आ जाने के बाद कोई अनहोनी की आशंका व्यक्त की गई। मौके पर किदवई नगर थाना पुलिस के आ जाने के बाद और किदवई नगर चौकी इंचार्ज ललिता चौहान और हमराही सिपाहियों के आ जाने के बाद मामले को संभाला गया। चौकी इंचार्ज ललिता चौहान के द्वारा मामले की नजाकत को समझा गया और डेड बॉडी को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गया। सूत्रों से पता चला या तो गर्मी या परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई। जो भी मामला हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। संजय वन ट्रेनिंग स्कूल के सामने सीसीटीवी कैमरे से तथ्यों का पता चलेगा
