कानपुर
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना समेत पूरे फोर्स ने फजलगंज, कालपी रोड, सीसामऊ, चमनगंज, डिप्टी पड़ाव, बांसमण्डी, संगीत तिराहा,भन्नानापुरवा, चन्द्रिका देवी मंदिर, अनवरगंज तक फ्लैग मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया।इस दौरान राह में मिली महिला एवं दिव्यांग जनों ने पुलिस के साथ खुद के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद आपकी पुलिस हर वक़्त साए की तरह साथ रहती है चाहे 112 हो या 1090, कहीं भी कभी भी जाने में डर नहीं लगता, ट्रैफिक सिस्टम भी बदल गया है हम अपने को सुरक्षित महसूस करते है।
