पुलिस आयुक्त के आदेश पर दो सूदखोर गिरफ्तार

कानपुर।कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हरबंश मोहाल थाना पुलिस ने आज दो सूदखोरों को गिरफ्तार कर लिया है । दोनो ही व्यक्ति ऊंची दर पर ब्याज पर रकम देकर  मजबूर लोगो का शोषण करते थे। रकम से अधिक ब्याज अदा कर देने पर भी  लेनदार इन सूदखोरों के चंगुल से नही निकल पा रहे थे। पुलिस गिरफ्त में आये सूदखोरों की पहचान शंकर लाल गुप्ता एवम दिलीप गुप्ता निवासी हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के बताए जाते है।
पुलिस द्वारा सुदखोरो के खिलाफ चलाये जा रहे  अभियान की जानकारी पाकर हरबंश मोहाल निवासी करुणा शंकर बाजपेयी ने पुलिस अधिकारियों से  सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित किये जाने की जानकारी दी। पुलिस को दी गयी तहरीर में उन्होंने कहा है कि हरबंश मोहाल निवासी  शंकर लाल गुप्ता से उन्होंने बारह लाख रुपये ब्याज पर लिया था जो तीन प्रतिशत प्रति माह पर था। यह रूप उन्होंने बीमारी में एवम व्यापार के लिए लिए थे इसके एवज में सूदखोर ने उनसे खाली चेको में हस्ताक्षर करा कर ले लिया था। उन्होंने बताया की इसके बाद सूद खोर मनमाने ढंग से ब्याज की दर बढ़ाने लगे। अब तक बाइस लाख देने के बाद भी सूद खोर उनसे बीस लाख अभी भी मांग रहे है न देने पर आठ दस  गुंडों द्वारा गाली गलौज कराया जा रहा है।इसी प्रकार हरबंश मोहाल के ही दिलीप गुप्ता से भी उन्होंने दस लाख रुपया ब्याज पर उधार लिया था उसको भी पन्द्रह लाख देने के बाद वह अभी भी पन्द्रह लाख बकाया बता कर  रुपये देने का दबाव बना रहा है। इस वजह से पीड़ित मानसिक अवसाद में है।
पुलिस आयुक्त ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर दोनों  सूदखोरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था । थाना पुलिस ने आज दोपहर दोनो को पकड़ लिया।पूछतांछ के बाद पुलिस  ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *