स्लग, कानपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैली

एंकर, कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई किराए के मकान में रहने वाले शिवम और जूली की शादी 1 साल पहले सामूहिक विवाह में हुई थी शिवम चाट का ठेला लगाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था देर रात दोनों कमरे में सोए थे और सुबह दोनों का शव कमरे में ही मिला घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मृतका के पिता घर पहुंचे तो उन्होंने बेटे और बहू का शव पड़ा देखा इसके बाद तत्काल घटना की जानकारी 112 डायल पर दिए मौके पर पहुंची पुलिस ने आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस कमिश्नर विजय मीणा समेत ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डीसीपी वेस्ट समेत थानों का फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई टीम ने मौके पर सभी साक्ष्य संकलित करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर विजय मीणा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी देर रात मैच देख कर सोए थे और सुबह दोनों का ही शव कमरे मिला है इस मकान में कई परिवार एक साथ किराए पर रहते हैं और आने जाने का एक ही रास्ता है आशंका है कि अंदर कहीं किसी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया होगा इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

बाईट– विजय मीणा पुलिस कमिश्नर कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *