कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठा परिवार
Fri, 20 May 2022
कानपुर देहात में साहब…मेरे मकान में पारिवारिक भतीजे सहित अन्य सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। घर का सामान लूटने के बाद मकान में बाहर से ताला डाल दिया। समस्या को लेकर चौकी, थाना, तहसील सभी सक्षम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोर्ई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे दर दर भटकने को मजबूर हो रहा हूं। कलेक्ट्रेट में मासूम बेटियों व पत्नी के साथ बैठे पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद असर हुआ और पुलिस ने कब्जा खाली कराया।

कलेक्ट्रेट में पत्नी व दो बेटियों के साथ अनशन पर बैठे सट्टी थाने के ढिकची गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उपचार कानपुर में चल रहा था। वहीं बच्चों को पढ़ाई के कारण पत्नी भी किराये के मकान में कानपुर रह रही थी। इसी मौके का फायदा उठाकर पारिवारिक भतीजे विमल कुमार, निर्मल कुमार, स्वाती कटियार व राम कांती ने गेट का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। इसके बाद मकान पर कब्जा कर ताला डाल दिया। मुकदमा भी दर्ज कराया गया। समस्या को लेकर चौकी, थाना व तहसील में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दर दर भटकने के बाद न्याय न मिलने पर अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हुए। शाम को पुलिस ने मकान में कब्जा खाली करा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *