प्रेस नोटः- सादर अवगत कराना है कि आज दिनाँक 20.05.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय, पीसीएल/केस्को, कानपुर नगर के निर्देशन में मैं उ0नि0 दयाशंकर सिंह प्रभारी प्रवर्तनदल केसा द्वितीय कानपुर नगर अवर अभियन्ता श्री विनोद कुमार प्रवर्तनदल केसा द्वितीय व मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, व आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह एवं वि0वि0 खण्ड आलूमंडी के उपखण्ड अफीम कोठी के सहायक अभियन्ता श्री विकास भटनागर, अवर अभियन्ता श्री शिवकुमार राजभर तथा वि0वि0 खण्ड जरीब चौकी के सहायक अभियन्ता श्री तुषारकान्त, अवर अभियन्ता श्री धीरज सिंह व श्री विनय कुमार के साथ संयुक्त रूप से आलूमंडी व जरीब चौकी क्षेत्र में विद्युत चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुल 05 उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न भार में विद्युत चोरी करते पाये गये, तथा आलूमंडी क्षेत्र में 01 व्यक्ति द्वारा घरेलू संयोजन के अतिरिक्त डायरेक्ट दो कोर केबिल केस्को की सी0-पैनल से जोड़कर घरेलू व वाणिज्यिक विधा में विद्युत चोरी करते पाया गया। जिनके विरूद्ध सम्बन्धित एण्टी पावर थेफ्ट पुलिस थाना जनपद कानपुर नगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
वि0वि0खण्ड आलूमंडी के उपखण्ड अफीम कोठी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही-
1. रवि उर्फ छोटू वाल्मिकी पुत्र कल्लू वाल्मिकी 85/64, लक्ष्मीपुरवा खलवा कोपरगंज थाना रायपुरवा जनपद कानपुर नगर द्वारा घरेलू संयोजन के अतिरिक्त केस्को के एल0टी0 सप्लाई पोल से दो तार जोड़कर घरेलू विधा में 01 कि0वा0 विद्युत का चोरी से उपभोग करते पाया गया।

2. इलियास (चप्पल वाले) पुत्र अज्ञात नि0 80/62 कुली बाजार थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर द्वारा वैध संयोजन के अतिरिक्त केस्को के सी0-पैनल से डायरेक्ट दो कोर केबिल को जोड़कर घरेलू विधा 4700 वाट व वाणिज्यिक विधा मे 7796 वाट(कुल भार 13 कि0वा0) में जूता चप्पल बनाने के कारखाना में विद्युत का चोरी से उपभोग करते पाया गया।
वि0वि0 खण्ड जरीब चौकी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही-
1. रजत पाण्डेय पुत्र सुधीर पाण्डेय नि0 104/290 पुराना सीसामऊ मलिन बस्ती थाना सीसामऊ जनपद कानपुर नगर द्वारा वैध संयोजन के अतिरिक्त केस्को के एल0टी0 सप्लाई पोल से डायरेक्ट दो तार जोड़कर घरेलू विधा 03 कि0वा0 भार में विद्युत का चोरी से उपभोग करते पाया गया।
2. जीनत पत्नी अज्ञात नि0 87/36 आचार्य नगर थाना चमनगंज जनपद कानपुर नगर द्वारा अपने वैध संयोजन की सर्विस केबिल को मीटर से पहले काटकर बाईपास करके दो तार जोड़कर घरेलू विधा 01 कि0वा0 भार में विद्युत का चोरी से उपभोग करते पायी गयी।
3. लकी पुत्र स्व0 इरशाद अली नि0 87/36 आचार्य नगर थाना चमनगंज जनपद कानपुर नगर द्वारा अपने वैध संयोजन की सर्विस केबिल को मीटर से पहले काटकर बाईपास करके दो तार जोड़कर घरेलू विधा 01 कि0वा0 भार में विद्युत का चोरी से उपभोग करते पाया गया।

(प्रभारी)
प्रवर्तनदल केसा द्वितीय
जनपद कानपुर नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *