कानपुर
शहर में पहली बार केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तत्वाधान में ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है…जिसको लेकर आज सहायक आयुक्त खाद्य विभाग विजय प्रताप सिंह ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर 22 तारीख को होने वाले मेले में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी…
सहायक आयुक्त खाद्य विभाग विजय प्रताप सिंह ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बताया कि शहर में वाकाथॉन और ईट राइट मेले का आयोजन पहली बार मोतीझील लॉन नंबर तीन में किया जा रहा है…यह कार्यक्रम आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है…22 तारीख को सुबह 7 बजे राजीव पेट्रोल पंप से एक वाकाथॉन होगा जोकि मोतीझील लॉन नम्बर 3 पर समाप्त होगा… इसके बाद ईट राइट,ईट सेफ,ईट हेल्दी और ईट सेस्टेनेबल थीम पर ईट राइट मेले का आयोजन किया जाएगा…कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान करेंगे….इसके साथ ही शहर के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे….कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को खान पान के बारे में जागरूक करना होगा…आज के समय मे लोग गलत तरह के खान पान करते है लोगों को जानकारी नही होती है कि लोगों को क्या खाना है,किस तरह से कितना खाना है इन सभी चीजों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी…प्रेस वार्ता में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राज कुमार यादव,सुशील सचान,देवेंद्र कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,संजय कुमार सिंह, मौजूद रहे…
बाइट- विजय प्रताप सिंह (सहायक आयुक्त खाद्य विभाग कानपुर
