प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 25 मई, 2022(सू0वि0)
मा0 सदस्य उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग, लखनऊ, श्री सरदार परमिंदर सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता की।
उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में भ्रमण किया जा रहा है, इस भ्रमण का उद्देश्य सिख समाज व अल्पसंख्यक के लोगों से मिलकर उनसे सीधे संवाद स्थापित कर उनके मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन कराने के साथ ही लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि 37 वर्ष पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा एसआईटी टीम गठित की गयी है, 1984 में सिख समुदाय के जो भी पीड़ित व्यक्ति हैं उनको मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी तथा जो लोग शामिल हुए थे उनको चिन्हित कर दंडित कराने की नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इसके पूर्व मा0 सदस्य ने सर्किट हाउस में विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, उन्होंने जिलाधिकारी से हुई वार्ता के क्रम में सरसैया घाट स्थित गुरुद्धारा में संचालित विद्यालय को पुनः खोले जाने, मदरसों की जॉच कराये जाने एवं गंगा में डूबकर मृत बालक को सरकारी सहायता दिलाए जाने हेतु निर्देश दिये तथा इसके साथ ही सभी अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कराये जाने की बात कही।
इस अवसर पर उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण डा0 प्रिंयका अवस्थी सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
2022-05-25
