हाईवे पर इटावा में खड़ी रोडवेज बस में पीछे टकराया ट्रक, चालक समेत दो लोगों की मौत
Sat, 28 May 2022
इटावा में आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर जसवंतनगर के जमुना बाग ओवरब्रिज के पास खराब खड़ी रोडवेज बस में पीछे से ट्रक घुस गया। जिससे एक यात्री व चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।

आगरा से रोडवेज फोर्ट डिपो की बस इटावा आ रही थी। शनिवार तड़के यह बस जमुना बाग के पास खराब हो गई। ड्राइवर ने बस को हाईवे के किनारे रोक दिया और खराबी को ठीक करने लगा। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे खड़े सिराजुद्दीन निवासी कटरा पठानन फिरोजाबाद व चालक प्रदीप कुमार निवासी रैपुरा रोड फिरोजाबाद की मौत हो गई। घटना के उस समय बस में कोई यात्री नहीं था। सिराजुद्दीन बस के पीछे खड़ा हुआ था और दूसरी बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रक व बस को किनारे कराया और यातायात को बहाल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *