उत्तर प्रदेश सरकार ने lockdown को 17 मई तक बढ़ा दिया है, जिसके चलते अब 17 मई सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा, इससे पहले 6 मई की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू था, लेकिन सरकार ने उसे बढ़ाकर 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया था, इस तरह से सरकार ने पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है, सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है, लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा, योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और उसके समुचित उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति गठित की है।
2021-05-09

