कानपुर 6 जून । आज कानपुर प्रेसक्लब में 11/52 , ग्वालटोली निवासिनी रेनू चौरसिया पत्नी राजेश चौरसिया ने वार्ता करते हुए बताया कि किस तरह उसकी मकान मालकिन श्रीमती शांति देवी अपने बेटे कपिल गुप्ता जो भाजपा के दबंग नेता हैं , उसकी रोजीरोटी छीन रहे हैं जबकि मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
रेनू चौरसिया ने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार की है, ग्वालटोली में 8 बाई 20 फिट की एक छोटी सी दुकान है जिससे वह अपनी सास (शिवकली), बीमार पति, एवम दो वयस्क बेटियों का पालन-पोषण करती है। उसकी सास काफी लंबे समय से रह रही हैं। इसी दुकान से परिवार का भरण-पोषण होता है। इसी के चलते मेरा बिजली का मीटर कटवा दिया है। मीटर प्रीपेड है, उस पर किसी प्रकार का बकाया भी नहीं है। भाजपा नेता कपिल के दबाव में kesa भी नहीं सुन रहा। पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा भी दर्ज कराने का प्रयास भी हो रहा है।
वह अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की प्रसाशन से मांग करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *