
प्रिय मित्रों मेरे जनपद चंदौली के सीओ सिटी पद पर नियुक्त होने के कार्यकाल में एक बच्ची की मां गुजर गई थी काफी गरीब और निर्धन परिवार था जिसे मैंने वचन दिया था कि तेरा विवाह हम पति-पत्नी अवश्य कराएंगे उसे पूरा करने हेतु जनपद चंदौली के ग्राम नरैना में एक बच्ची का कन्यादान करने का अवसर हम पति-पत्नी को मिला जिसे हम लोगों ने हर्ष सहित स्वीकार किया और अपनी पुत्री मानते हुए धूमधाम से उसका कन्यादान कराया और उसको एहसास कराया कन्याओं के लिए ऊपर वाला कोई न कोई विकल्प ढूंढ कर भेज देता है जिससे इस कार्य में पूर्ण सफलता हासिल की गई सभी लोग आशीर्वाद दें ताकि अपने ससुराल में सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें
