लखनऊ के काकोरी में पकड़े गए अलकायदा के आतंकियों के कानपुर कनेक्शन की बड़ी खबर है. लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और आइजी एटीएस डॉ. जीएस गोस्वामी ने इनके खतरनाक इरादों का खुलासा करते हुए बताया कि आतंकी मिनहाज और मसरुद्दीन ने लखनऊ में ही प्रेशर कुकर बम की खेप तैयार करने के साथ ही 15 अगस्त से पहले लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, बरेली व अयोध्या को दहलाने की योजना बना ली थी.
उन्होंने बताया कि इन दोनों आतंकवादियों का कानपुर कनेक्शन भी सामने आया है. यह लोग मानव बम बनकर ब्लास्ट करने की तैयारी में थे. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक इन आतंकियों को लखनऊ के साथ कानपुर से मदद दी जा रही थी. इन दोनों का हैंडलर पाकिस्तान में है. इनको पेशावर से ऑपरेट किया जा रहा था. इनके मददगार लखनऊ व कानपुर के लोग भी है
l
