विषय- मखमल के कालीन से टाट का पैबंद हटाना प्रारम्भ किया गया। पहाड़ी से मालवा हटाने का कार्य प्रारम्भ।
महोदय,
झांसी की महारानी का किला एक पहाड़ी पर बना हुआ है। आज किले की पहाड़ी (नींव) को खोद कर उसपर चंद पैसों की लालच में पाथ वे बनाने का कु प्रयास किया जा रहा है। जबकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक्ट 2010 के अनुसार ” केंद्रीय संरक्षित स्मारक के प्रतिषिद्ध क्षेत्र के 100 मीटर के भीतर लोक परियोजना (सरकारी कार्य भी) सहित किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नही होगी” साथ ही किसी भी तरह की भारी मशीन का प्रवेश भी नही हो सकता है ।
भारतीय पुरातत्व के मोन्यूमेंट डिरेक्टर ने स्मार्ट सिटी को किले की पहाड़ी की तलहटी बगीचा बनाने की अनुमति इस प्रतिबंध के साथ दी है कि किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नही किया जाएगा, पहाड़ी की ऊपर की मिट्टी से किसी प्रकार की छेड़ छाड़ नही की जाएगी एव कोई भी भारी वाहन किले के समीप नही आ सकेगा।
अनुमति एवं एक्ट के उल्लंघन कर संबंधित सारे विभागों ने मिलकर पहाड़ी को पोकलिंग मशीन से खुदवा कर बड़ी बड़ी चट्टाने नीचे धड़का कर पक्का निर्माण प्रारम्भ कर दिया।
चूँकि किला पहाड़ी पर बना है यही पहाड़ी नींव है। आगामी समय मे जब भारी बारिश होगी तो पोकलिंग मशीन से खोदी गई पहाड़ी पर से मिट्टी बहेगी या धसकेगी जिस कारण कालान्तर में किले को भी नुकसान हो सकता है।
एक्ट एवं नियम विरुद्ध कार्य को देख कर बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने विरोध करना प्रारंभ किया जी खातिर बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने माननीय न्यायालय CJM के यहाँ धारा 156/3 में संबंधितों के विरुद्ध FIR दर्ज करने, माननीय न्यायालय जूनियर डिवीज़न के यहां पहाड़ी पर काम रुकवाने का मुकदमा दायर किया साथ ही 25 मई से धरना देने का कर विरोध प्रारम्भ किया।
बढ़ते विरोध को देख कर सम्बन्धित विभागों ने 23 मई को बैठक कर निर्णय लिया कि पहाड़ी पर से भारतीय पुरातत्व के मोनुमेंट्स डिरेक्टर की अनुमति एव एक्ट के उल्लंघन कर पहाड़ी पर किया गया निर्माण कार्य हटाया जाएगा। पहाड़ी पर से अवैध मालवा हटाया जाएगा एवं जिन बड़ी बड़ी चट्टानो को पुनः यथा स्थान पर रखकर पहाड़ी को मूल स्वरूप में लाया जाएगा। जो कार्य संबधित विभागों द्वारा नही किया गया तो विवश होकर मुझे करना पड़ा।
पूर्व घोषणा अनुसार मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने पहाड़ी से मालवा हटाना प्रारंभ कर दिया है, पहाड़ी को मूल स्वरूप में लाकर दम लेंगे, सहयोगियों में रघुराज शर्मा गिरजा शंकर राय,हनीफ खान, कुँवर बहादुर आदिम, अनिल कश्यप, गोलू ठाकुर , प्रदीप नाथ झा, सुनील राय आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
भानू सहाय अध्यक्ष
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्च
9415588500
