प्रेस विज्ञप्ति
– इलाज के दौरान हुयी बन्दी की मृत्यु की मजिस्ट्रेटियल जॉच के आदेश
– बन्दी की मृत्यु की जॉच हेतु जॉच अधिकारी नामित
कानपुर नगर, दिनांक 08 जून, 2022 (सू0वि0)
अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम), कानपुर नगर, श्री राजेश कुमार ने बताया है कि बंदी, फिरोज पुत्र अब्दुल रहीम उम्र लगभग-55 वर्ष निवासी-नई बस्ती कोतवाली जिला ऐटा को दिनांक 02 अगस्त, 2021 अस्थाई जेल चौबेपुर, कानपुर नगर में निरूद्ध किए गए थे तथा जेल में दिनांक 13 अगस्त, 2021 को अपराध संख्या 221/ 2021, धारा 60/63/72 एक्स एक्ट व 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 आई0पी0सी0, थाना महाराजपुर, जिला कानपुर नगर में निरूद्ध किए गए थे। बंदी SEMI CONSCIOUSNESS WITH BREATHLESSNESS से पीड़ित थे। बंदी को दिनांकः 19 मार्च, 2022 को जेल अस्पताल में भर्ती किया गया। बंदी को दिनांक 20 मार्च, 2022 को आगे के ईलाज/प्रबंध(जीवन रक्षा) हेतु जेल गार्ड की हिरासत में जेल डॉक्टर द्वारा यू०एच०एम० जिला अस्पताल में रेफर कर भर्ती किया गया। दिनांक 21 मार्च, 2022 बंदी को यू०एच०एम० जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर द्वारा एल0एल0आर0 अस्पताल में रेफर किया गया। बंदी को दिनांक 21 मार्च, 2022 को आगे के ईलाज हेतु एल0एल0आर0 अस्पताल में भर्ती किया गया। जेल वार्डर, श्री रामबाबू अतरौलिया ने दोपहर 14ः46 दिनांक 26 मार्च, 2022 को सूचित किया कि, बंदी की दोपहर 14ः30 पर एल0एल0आर0 अस्पताल, कानपुर नगर में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह दिनांक 13 जून, 2022 से 18 जून, 2022 तक किसी भी कार्य दिवस में अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम), कानपुर नगर न्यायालय में उपस्थित होकर अभिकथन/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है
2022-06-08
