
प्रकाशनार्थ
8जून, 20222 औरैया। नेहरू युवा केन्द्र, औरैया उत्तरप्रदेश के वर्ष 2021-2022 सत्र की खेल कूद सामग्री का वितरण कार्यक्रम मुख्य अथिति श्री शरद प्रकाश अग्रवालजी आयकर अधिकारी एवं श्री सक्षम सेंगर एडवोकेट समाज सेवी तथा जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी द्वारा नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय सभागार में विभिन्न युवा मंडल अध्यक्ष के सचिव सहित जनपद के विभिन्न खेलों से आये प्रतियोगियों को प्रदान करके सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मुख्य अथिति ने देश की आजादी के 75वर्ष में अमृत महोत्सव पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल सामग्री प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुये खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, शिवम पाल, अंकित कुशवाहा, सुरेंद्र कश्यप, वीरपाल, जागृति, शिवम, आयुष, आदर्श स्वयंसेवक देवेंद्र, अजीतमल, श्रवण कुमार आदि की उपस्थित रहे। संचालन जे0पी0 त्रिवेदी द्वारा किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे नेहरू युवा केन्द्र प्रभारी अनवार वारसी ने मुख्य अथिति सहित सभी का आभार व्यक्त किया
