
अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर भाजपाइयों ने लिखवाई एफआईआर
कानपुर।
सोशल मीडिया एफबी पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में युवक पर कानपुर के फील खाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
रोहित जयसवाल एडवोकेट जिला मंत्री युवा मोर्चा कानपुर उत्तर ने बताया कि नूपुर शर्मा को फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम पर अभद्र और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले कानपुर में घटित घटना परेड हिंसा में सम्मिलित पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए 40 लोगों में 35 नंबर फोटो वाला अभियुक्त राजा सैफ है जोकि मूल रूप से पटकापुर थाना फीलखाना का निवासी है। जिसकी सूचना थाना फीलखाना को सूचित किया गया और लिखित में दिया गया. इस पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है
