कानपुर ब्रेकिंग
आज जुमे की नमाज को लेकर पूरे शहर को हाई अलर्ट कर दिया गया था क्योंकि बीती 3 जून को यानी शुक्रवार को नमाज के बाद भारी हिंसा हुई थी
जिसके चलते लगातार भारी पुलिस बल सड़कों पर उतरा हुआ है और उपद्रवियों को चिन्हित करके उन पर कार्रवाई भी की जा रही है साथ ही साथ दोबारा ऐसा ना हो जिसके लिए आज प्रशासन ने पूरी तरीके से तैयारी कर ली है और लगभग 150 गलियों को चिन्हित किया गया था जिसमें भारी पुलिस बल को मौजूद किया साथ ही साथ दूरबीन और ड्रोन से जगह-जगह की निगरानी भी की जा रही थी बीते 3 दिनों से लगातार कानपुर कमिश्नर और शहर काजी ने लोगों से अपील कर रहे हैं कि शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर भीड़ मत लगाएं नमाज पढ़ने के बाद वह अपने घर निकल जाए और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें जिसके चलते आज शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और नमाज होने के बाद लोग अपने घर जाते दिखे जिसके बाद कानपुर कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने राहत भरी सांस ली वही शहर काजी ने यह अपील भी की यह शहर शांति और अमन का शहर है किसी की बातों में या अफवाहों में ध्यान मत दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *