कानपुर

प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने की आई.आई.टी. कानपुर के निदेशक अभय करंदिकर के साथ मेट्रो से यात्रा

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। प्रबंध निदेशक कुमार केशव की आगवानी में आज एक विशेष अतिथि कानपुर मेट्रो से यात्रा करने पहुंचे। झकरकटी में कानपुर सेंट्रल – ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत सेक्शन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद उत्तर प्रदेश मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव पुरानी यादों को संजोने अपने पूर्व विश्वविद्यालय आई.आई.टी. कानपुर पहुंचे। विदित हो कि कुमार केशव ने आई.आई.टी. कानपुर से ही एम.टेक. किया है। इस अवसर पर उन्होंने आई.आई.टी. कानपुर के निदेशक अभय करंदिकर से भेंट की। विद्याअनुरागियों के बीच अपने आपको पुराने परिवेश में पाकर केशव ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि, ‘‘आई.आई.टी. कानपुर विश्वविद्यालय से मेरा विशेष भावनात्मक लगाव रहा है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने के बाद मुझे इस शहर की सेवा का अवसर मिला। इस कैंपस में वापस आना मुझे हर्ष और रोमांच से भर देता है।‘‘

आई.आई.टी. कानपुर के निदेशक करंदिकर भी अपने विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी से मिल प्रसन्न हुए और कानपुर मेट्रो को शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि, ‘‘यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि यहां से शिक्षा प्राप्त किए हुए बहुत से विद्यार्थियों ने कानपुर मेट्रो के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान किया है।‘‘

बाइट अभय करंदिकर
निदेशक आई आई टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *