
……..प्रेस विज्ञप्ति
सेवा में श्रीमान संपादक महोदय सम्मानित दैनिक समाचार पत्र महोदय
वर्तमान परिस्थितियों में व्यापार की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं एवं व्यापार घटता जा रहा है ऐसी स्थिति में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों कानपुर मारबल एण्ड टाइल्स एसोसिएशन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजित हुई जिसमें कि भिन्न-भिन्न संगठनों से विभिन्न बाजारों से आए हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं व्यापार में छाई है सुस्ती के संबंध में चर्चा हुई जिसने की …श्री विनय अरोड़ा नवीन मार्केट ने अपना तर्क रखा की वर्तमान में मेट्रो के कार्य के चलते नवीन मार्केट पूरी तरीके से प्रभावित है वहां का व्यापारी रोजी-रोटी को मजबूर ….श्री राजेश गुप्ता जी सरकार द्वारा अत्यधिक सख्ती से छोटा व्यापारी जिसके पास व्यापार करने के लिए अपनी छत नहीं है वह मजबूरी बस सड़क पर ठेला लगाकर छोटा व्यापार कर रहे हैं सड़क खाली करो अभियान के अंतर्गत जब यह व्यापारी रहेंगे नहीं अराजकता बढ़ेगी और दूसरी हम व्यापारी लोगों का व्यापार घटेगा जिसका फायदा ऑनलाइन वाले लोग उठाएंगे मध्यम श्रेणी का व्यापार बुरी तरीके से प्रभावित हो जाएगा कहीं ऐसा ना हो की मध्यम श्रेणी का व्यापारी नौकरी करने पर विवश हो जाए आने वाला समय में यह दिख रहा है की सरकार ऑनलाइन को ज्यादा बढ़ावा दे रही है रोशन लाल आरोड़ा ने बताया ट्रैफिक पुलिस वाले गाड़ियों का चालान करते हैं इससे की ग्राहक नहीं आ रहा हैं और हमारा व्यापार चौपट हो रहा है
ईश्वर सिंह वर्मा कि नवंबर 2018 में होने वाला चुनाव 8 जनवरी 2019 को हुए थे जिसका कार्यकाल 8 जनवरी 2022 को खत्म हो गया किंतु आज तक चुनाव नहीं कराए गए प्रदेश अध्यक्ष महोदय मंडल अध्यक्ष महोदय चेयरमैन महोदय कृपया इस सम्बन्ध में तत्काल आम सभा बुलाकर नए सत्र के चुनाव की घोषणा करें एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से जल्द से जल्द सुनिश्चित करें
बैठक में मुख्य रूप से विजय गुप्ता राजेश गुप्ता रोशन लाल अरोड़ा अलंकार ओमर विराट गुप्ता रामेश्वर गुप्ता लाला भइय्या गोपी श्रीवास्तव कृपाशंकर त्रिवेदी अचल गुप्ता संजय त्रिवेदी विनय अरोड़ा सरताज अनवर ईश्वर सिंह वर्मा सुशील गुप्ता पवन दुबे आदि उपस्थित रहे
